फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दीपावली से पहले खूब हो रही दुकानों में खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे व आसपास के बाजारों में दीपावली से पहले ही रौनक बढ़ गई है। त्योहार के लिए घरों की सजावट का सामान और मिठाइयों की खूब बिक्री हो रही है। बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूजा के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां और पटाखे जैसे सामान की मांग अधिक है। इसके साथ ही मिठाइयों की दुकानें भी विशेष रूप से सजी हुई है जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। ब्लॉक के भांबला रनसु में भी दीपावली पर दुकानों में ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि जिस तरह से दीपावली से पहले बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। उम्मीद है कि इस दीपावली पर व्यापारियों का अच्छा मुनाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें