फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भाजपा ने निकाली पैदल तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को कस्बे में पैदल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई। रैली में भाजपा के नेताओं समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया। भारत माता की जयघोष लगाते हुए रैली बाजार से तहसील कार्यालय तक पहुंची। भाजपा के मंडल प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद हर साल तिरंगा रैली निकाली जाती है। इस अवसर पर जिला विकास परिषद सदस्य रीता शर्मा, सरपंच माड़ी नाला प्रकाश सिंह, सरपंच धनवा सूरज प्रकाश, सरपंच कोठियां नीलम शर्मा, नायब सरपंच लैड बलविंदर सिंह, पूर्व भाजपा मंडल प्रधान अजय सेठ,विकास गंडोत्रा, हिमांशु गंडोत्रा, अश्विनी शर्मा, विमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें