उधमपुर। जिला लीगल सर्विस अथारिटी की ओर से चिनैनी जोन में पड़ते सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल धनास में नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डालसा पैनल लॉयर संजीत कुमार बवोरिया एडवोकेट रिसोर्स पर्सन थे। इस मौके पर बवोरिया ने योजना के उत्थान के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के अलावा फारेस्ट राइट एक्ट 2006 की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि अपने उत्थान के लिए इन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के बच्चे व स्टाफ भी मौजूद था।