उधमपुर। लगातार मौसम खराब रहने के चलते रविवार भी सारा दिन आसमान पर बादल छाए रहे और बीच बीच में हल्की बूंदाबांदी होती रही। सारा दिन तेज हवाओं का सिलसिला भी जारी रहा। इसके चलते खासतौर पर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद आसमान पर बिजली गरजती रही।