उधमपुर। लोक निर्माण विभाग की तरफ से शहर के वार्ड नंबर 21 में पड़ते नगरोटा क्षेत्र में तारकोल बिछाने पर सामाजिक कार्यकर्ता संजीत बवोरिया की अध्यक्षता में लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। लोग बुधवार को विभाग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक्सइएन सरवर महमूद व उनकी टीम को फूलों का गुलदस्ता व मिठाई भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।