उधमपुर। पंचायत चेरी में पड़ते सरकारी मिडिल स्कूल विशाल में बच्चों के लिए स्कूल जाने के रास्ते का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। रास्ता कच्चा होने के चलते बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में स्कूल की ओर जाने वाला रास्ता तालाब में तबदील होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इतना ही नहीं रास्ता पानी से भर जाने के कारण स्कूल परिसर में भी बारिश का पानी आने से बच्चों सहित शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ती थी। जहां एक तरफ ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बच्चों के लिए स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों सहित स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने राहत की सांस ली है।