उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज मजालता में सड़क सुरक्षा माह के चलते विद्यार्थियाें को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीटीआई उधमपुर जावेद ने कहा कि दोपहिया वाहन बिना हेलमेट के न चलाएं, अपने वाहन के कागजात पूरे रखें। उन्होंने कहा कि अगर हम यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो हम दुर्घटना से बचे रहेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद थे।