उधमपुर। डेंगू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नगर परिषद ने भी अपनी कमर कस ली है। इसके चलते शु्क्रवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शहर के वार्ड नंबर 18 में स्थित हाउसिंग कॉलोनी में बने पार्क में उगी घास व झाड़ियों को साफ किया। सफाई अभियान से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
वहीं इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ विशाल सडोत्रा का कहना है कि जिस तरह से आए दिन डेंगू पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उसी के चलते नगर परिषद की ओर से भी शहर के विभिन्न पार्कों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोगों को डेंगू से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्क में उगी घास व झाड़ियाें के चलते लोग काफी परेशान थे। उसी के चलते सफाई कर्मचारियों की टीम को भेजकर पार्क की सफाई करवा दी गई है।