फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सनासर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले के बटोत तहसील के चेनी क्षेत्र के लोअर सनासर में वीरवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमन कुमार निवासी सनासर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय और एसएचओ बटोत पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले के तथ्यों एवं परिस्थितियों का जायजा लिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि जिला फोरेंसिक मोबाइल यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामबन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें