रामबन। कासकूट स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में शनिवार रात सेंध लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार शाखा प्रबंधक की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि शनिवार रात अज्ञात चोरों ने बैंक परिसर में प्रवेश किया। उन्होंने शाखा प्रबंधक के केबिन की तलाशी ली। इसी दौरान बैंक का अलार्म सिस्टम सक्रिय हो गया। इससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का खुलासा शनिवार सुबह हुआ। बैंक के चपरासी ने बाथरूम का दरवाजा खुला देखा और अनधिकृत प्रवेश की आशंका जताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।