रामबन। सनासर के ऊपरी इलाके में एक खानाबदोश परिवार का मिट्टी का घर संदिग्ध हालात में आग लगने से जल गया। यह घर उधमपुर जिले के कैमल डांगा के रहने वाले कासिम दीन का था। अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय ढाक के अंदर कोई मौजूद नहीं था क्योंकि परिवार सर्दियों के मौसम से पहले उधमपुर चला गया था। इसके चलते घर खाली था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी गुप्ता ने कहा कि कासिम झोपड़ी संदिग्ध हालात में जल गई। सबूत इकट्ठा करने के लिए डिस्ट्रिक्ट फोरेंसिक मोबाइल यूनिट को भी बुलाया गया। जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी।