रामबन। प्रशासन गांव की ओर अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की । बैठक के दौरान बताया गया कि अभियान के तहत एक मेगा उद्घाटन कार्यक्रम 19 दिसंबर को बटोत में होगा और समापन कार्यक्रम रामबन में होगा। उन्होंने अभियान के समग्र समन्वय के लिए सहायक आयुक्त विकास (एसीडी) को नोडल अधिकारी नामित किया। उपायुक्त ने सभी विभागों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित स्थानों पर स्टॉल लगाने और सार्वजनिक मुद्दों के मौके पर समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।