रामबन में रन फार यूनिटी में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : ramban news
रामबन। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने जिला पुलिस रामबन के सहयोग से राष्ट्रीय एकता दिवस पर चंद्रकोट में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया। पांच किलोमीटर लंबी दौड़ को कमांडेंट एन. रणबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कमांडेंट एन रणबीर सिंह ने भारत की एकता में विविधता की भावना को रेखांकित किया और सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके उपरांत छात्रों एवं प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सं