रामबन। खड़ी तहसील के त्रिगाम क्षेत्र में सोमवार रात आग लगने से तीन मकान जल गए। मकान मालिक सज्जाद अहमद, अब्दुल गनी और अहद कालोजी के मुताबिक उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।