रामबन। गणतंत्र दिवस से पहले वीरवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पूरे रामबन जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग और अन्य संपर्क मार्गों पर जांच चौकियां स्थापित की गई हैं, ताकि 24 घंटे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा सके। जिला मुख्यालय से लेकर रामबन तक के आसपास के गांवों में रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है।