डोडा। डोडा जिले में शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब एक ट्रक अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ट्रक (जेके06-8747) डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग पर महलोरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मृतकों की पहचान भटना के भगवा निवासी आसिफ अहमद और डोडा के अकरमाबाद सैकवान निवासी आमिर अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।