रामनगर। कस्बे के मुख्य बाजार में एक दिन के लिए सजी संडे मार्केट में लोगों ने जमकर खरीदारी की। हर रविवार को अस्थायी बाजार सजता है। इसमें सस्ते दामों पर गर्म कपड़ों के अलावा जूते, चप्पल उपलब्ध होते हैं।
इस संडे बाजार में कस्बे के लोगों सहित विभिन्न जगहों से आए ग्रामीणों ने खरीदारी की। संडे बाजार में खरीदारी करने आए रमन, अंजली सिंह, सीमा देवी, आशा देवी, अशोक कुमार ने कहा कि संडे मार्केट में हर तरह का सामान सस्ते दामों में मिल रहा है। इसमें स्थायी दुकानों के मुकाबले दाम भी बेहद कम हैं। इससे लोग खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं।
संडे बाजार लगाने वाले कारोबारी अमन खारका, सतपाल शर्मा, संजीव गुप्ता, रोहित मोदी ने कहा कि संडे बाजार में गर्म कपड़ों में शाल 100, स्वेटर 200, जैकेट 300, पजामा 100 रुपये में और अन्य सामान भी सस्ते दामों में बेचा जा रहा है। इसके अलावा बूट 200, बच्चों के चप्पल 50 और बड़ों की चप्पल 100 रुपए में दी जा रही है। कारोबारियों ने बताया कि पिछले रविवार के मुकाबले इस बार खरीदारों की भीड़ अधिक रही।