शिवलोक आश्रम में महाविषु हवन यज्ञ में आहुतियां डालते भक्तजन।
- फोटो : ramnagar news
रामनगर। शिवलोक आश्रम में महाविष्णु यज्ञ शुक्रवार छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान हवन यज्ञ में काफी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने आहुतियां डालीं।
मंदिर के पुजारी रामदेव ने बताया हर दिन सुबह 6 बजे यज्ञ की शुरुआत की जाती है। रविवार को यज्ञ समापन होगा। इससे पहले सुबह ठीक 8 बजे शिवलोक आश्रम से ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी कस्बे का भ्रमण करने के बाद मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी।