रामनगर। प्रोग्रेसिव यूथ फोरम ने बाढ़ से प्रभावित सूरज सिंह को 21000 रुपए की मदद दी। फोरम के अध्यक्ष पवन देव सिंह, प्रधान एडवोकेट अनूप सिंह ने सदस्य विशाल सिंह, विक्की सिंह के साथ मिलकर डालसर गांव का दौरा किया । बता दें पिछले दिनों हुई बारिशों की वजह से सूरज सिंह का घर क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रोग्रेसिव यूथ फोरम ने घर के मालिक को 21000 और टेंट देकर मदद की। एडवोकेट अनूप सिंह ने एसडीएम रामनगर स्वाति शिमर से सूरज सिंह को क्षतिग्रस्त घर के पुनर्निर्माण के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने और उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने का आग्रह किया।
धामपुर चीनी मिल के गेट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान एवं बाहर खड़े मिल कर्मचारी संवाद
धामपुर चीनी मिल के गेट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान एवं बाहर खड़े मिल कर्मचारी संवाद