रामनगर। कस्बे के शीतला माता मंदिर में मंगलवार तीसरे नवरात्र रात के समय माता की चौकी का आयोजन किया गया। शीतला माता सत्संग कमेटी के प्रधान शाम पठानिया ने अपने साथियों संग मधुर वाणी में मां के भजनों का गुणगान किया। उन्होंने आए तेरे दरबार चंडी मैया आए तेरे दरबार... सावन दी रुत आई सुहानी बूंदा बरस दियां...से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।