रामनगर। उप जिला अस्पताल परिसर में दीदी की रसोई का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन बुधवार दोपहर 12 बजे जिला अर्बन विकास विभाग एजेंसी के प्रोजेक्ट अधिकारी जफर आवास ने किया। इस अवसर पर बीएमओ हरविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर भोजन उपलब्ध हो। इस रसोई में निर्धारित दरों पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध होगा।
साथ में उन्होंने कहा कि दीदी की रसोई में खाना व नाश्ता बनाने के लिए दीदियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस मौके पर अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा।