रामनगर। कस्बे में गुरु रविदास का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
कस्बे के वार्ड नंबर आठ में स्थित गुरु रविदास मंदिर में बुधवार को गुरु रविदास सभा की ओर से गुरु रविदास का प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस मौके पर एक शोभा यात्रा को विधायक सुनील भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुधवार सुबह 11 बजे ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में गुरु रविदास की तीन झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस यात्रा में काफी संख्या में विभिन्न गांवों से आए ग्रामीण व कस्बे के लोग यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए कस्बे के स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पर खाने-पीने की व्यवस्था की थी। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। शोभायात्रा में शामिल एसडीपीओ मिर्जा सुल्तान महमूद, थाना प्रभारी पूर्व सिंह और कस्बे के कई गण्यमान्य लोगों के साथ गुरु रवि दास सभा के प्रधान फकीर चंद, चरण दास और सभा के कई सदस्य मौजूद थे।