रामनगर। पुलिस ने गुरलांग पुल के पास गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के कब्जे से 20.46 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से 11 हजार रुपये नकदी, मोबाइल फोन और वजन करने वाली मशीन भी बरामद की है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने चालक से ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से संबंधित अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया। तलाशी में उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विजय सिंह निवासी बिरनू, तहसील रामनगर, जिला उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।