उधमपुर। जिला न्यायालय ने 21 वर्षीय आरोपी सादिक की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। महिला ने पुलिस थाना रैहंबल में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि युवक ने महिला को धोखे से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और उसके बयान दर्ज किए हैं। एफएसएल रिपोर्ट अभी लंबित है। अदालत ने कहा कि आरोपी पर गंभीर अपराध का मामला है। मामले की जांच अभी चल रही है और आरोपी को जमानत देने से गवाहों को धमकाने या जांच प्रक्रिया में बाधा डालने का खतरा है।