उधमपुर। चिनैनी थाना क्षेत्राधिकार में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान गोवंश तस्करी के एक प्रयास को विफल कर 8 गोवंशों को मुक्त कराया है। जानकारी के मुताबिक वाहन चेकिंग के दौरान एक टैंकर को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में 8 गाेवंश लदे मिले जिन्हें बेरहमी से रस्सियों से बांधा गया था और बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। चालक ने पूछताछ में अपनी पहचान शोएब अली निवासी सलमान फारसी मस्जिद, आजाद कॉलोनी, शरणपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। वे इस संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने सभी गोवंश को मुक्त कराया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन चिनैनी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।