उधमपुर। जिला पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी के मोटर शेड नाका पर नशा तस्करी के आरोप में एक को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने नाका चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक पैसेंजर कैब को रुकने का संकेत दिया जो उधमपुर से कश्मीर की ओर आ जा रही थी। गाड़ी की चेकिंग के दौरान यात्रियों की तलाशी ली गई। इस दौरान एक व्यक्ति के पास से 6.02 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान मो. सुहैल लोन निवासी डलीना बारामुला के रूप में हुई है। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाना चिनैनी में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।