फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला काॅलेज ने किया ईको वॉक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज के प्राणीशास्त्र विभाग ने ईको क्लब के सहयोग से विकसित भारत 2047 कार्यक्रम के अंतर्गत काॅलेज परिसर में ईको वॉक का आयोजन किया। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं को प्रकृति के निकट लाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया के सक्षम मार्गदर्शन में किया गया। ईको वॉक के दौरान छात्राओं ने पक्षी अवलोकन, घोंसला अवलोकन तथा संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को दूरबीन (बाइनोक्युलर) के माध्यम से पक्षी देखने तथा रेंजफाइंडर की सहायता से दूरी, ऊंचाई और गति का आकलन करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे स्थानीय जैव विविधता की उनकी समझ और अधिक सुदृढ़ हुई। प्राणीशास्त्र विभाग की संकाय सदस्य प्रो. रेवा लखनोत्रा (विभागाध्यक्ष), डॉ. नेहा अंताल, डॉ. अनिता कुमारी तथा डॉ. इफ्तिकार-उल-हक ने छात्राओं को विभिन्न पक्षी प्रजातियों एवं उनके आवासों की पहचान, घोंसले बनाने की आदतों व व्यवहार, वन्यजीव अवलोकन उपकरणों के उपयोग तथा स्थानीय वनस्पतियों की पहचान के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें