उधमपुर। ई-बसों में सफर को लेकर मारामारी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। रविवार को एक बार फिर से उधमपुर से जम्मू की तरफ जाने वाली ई-बस में सीट को लेकर महिलाओं में आपसी कहासुनी हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसमें सीट को लेकर एक महिला ने दूसरी महिला को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद हंगामा मच गया। बाद में अन्य लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझाया गया। वहीं इसको लेकर शहरवासियों ने भी सरकार से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं की रोकथाम को लेकर उचित कदम उठाए जाएं। स्थानीय निवासी राम पाल, अरुण शर्मा व अन्य ने कहा कि ई बस में महिलाओं के लिए सफर फ्री है लेकिन सरकार ने सीट बुकिंग को लेकर कोई व्यवस्था नहीं बनाई है। स्टैंड पर भीड़ लग जाती है और सीट के चक्कर में महिलाएं आपस में उलझ पड़ती हैं।