उधमपुर। पुलिस ने उधमपुर थाना क्षेत्र में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1520 प्रीगैबलिन कैप्सूल बरामद किए। बट्टल बालियां पुलिस चौकी की टीम ने सैलां तालाब में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी में कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी की पहचान मनोज गुप्ता निवासी घोरडी, रामनगर, वर्तमान में सैलां तालाब, उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।