उधमपुर। पंचैरी मौंगरी की खडांद्रा घाटी (नाली निक्का) में समारोह का आयोजन कर राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में एसएसपी बेनाम तोष मुख्य अतिथि थे। उन्होंने नागरिक समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इनमें एनके प्रीतम सिंह कलस, रीनू भारती, अनुराधा, सुशीला भारती, पूजा देवी, स्कंदा भारती, प्रियंका भारती और अन्य शामिल रहे। इस दौरान पारंपरिक लोक नृत्य, गीत, ढोल-नगाड़े और बांसुरी बजाकर ''''भारत माता की जय'''' के भावनात्मक नारे लगाए गए।