उधमपुर। जिला पुलिस ने सरकारी मिडिल स्कूल खुडुआं नीला (ज़ोन टिकरी) में चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक शाम लाल शर्मा (स्कूल शिक्षक) निवासी मनानू, सुनाड़ी की तरफ से पुलिस स्टेशन रेहम्बल में लिखित शिकायत दी गई थी। कहा था कि अज्ञात व्यक्तियों ने 28 सितंबर की रात को स्कूल से लैपटॉप, स्पीकर और एक एक्सटेंशन बोर्ड चोरी कर लिया है। जांच में पुलिस ने दो आरोपियों सियात मोहम्मद निवासी सुनारी, हरतारयान, उधमपुर और अस्कर अली निवासी चक रखवाल उधमपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने 28 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि में उक्त स्कूल से एक लैपटॉप, स्पीकर और एक एक्सटेंशन बोर्ड चुराया था।