उधमपुर। गर्मी के आगमन के साथ पहाड़ों की ओर रुख करने वाले गुज्जर-बकरवालों के पशुधन के लिए भेड़ पालन विभाग की ओर से जिले में 7 फर्स्ट एड कैंप स्थापित किए हैं। पलायन के रास्तों में स्थापित इन शिविरों में पशु चिकित्सा सहायक सर्जनों को तैनात किया गया है। वे पशु धन के प्रवास और बीमारियों की निगरानी बनाए रखने और उनके लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने का काम करेंगे और इनका रिकार्ड भी रखेंगे। जिला उधमपुर में ब्लाॅक पंचैरी के मीर कैंथलगी, ब्लाॅक उधमपुर के क्रिचमी, ब्लाॅक नरसू के धरमंथल, ब्लाॅक बसंतगढ़ के मजोडी, ब्लाॅक कुलवंता के कैथा, ब्लाॅक लाटी मरोठी के डृडू, ब्लाॅक घोरडी के नाला मल्लियां रूट पर स्थापित किए गए है।