उधमपुर। धार रोड पर शहर में राज पैलेस के नजदीक अज्ञात नंबर के एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गम्भीर घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया। घायल की पहचान 20 वर्षीय मुदस्सिर अहमद निवासी डोडा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।