उधमपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल वीरवार रात 8 बजे से शुरू होगी। वहीं इसको लेकर जल शक्ति कर्मचारी एवं वर्कर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सोमनाथ ने कहा है कि कर्मचारियों की मांगों के लिए सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये ने हमें एक बार फिर काम छोड़ हड़ताल करने पर मजबूर किया है। सरकार के साथ विभाग का भी यह प्रयास रहेगा कि हमारी हड़ताल को विफल किया जाए। जनता से भी सहयोग की अपील रहेगी और सरकार के लिए भी यह कड़ा संदेश रहेगा कि डेली वेजरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे। वर्षों से सरकार के लिए काम कर रहें इन लोगों के भविष्य को लेकर सकारात्मक कदम उठाकर उन्हें राहत दिलाएं।