फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी पोले ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोले ने शुक्रवार को उधमपुर का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने उधमपुर के डिग्री कालेज बॉयज और महिला कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने डीसी कार्यालय परिसर के सम्मेलन हाल में जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय की मौजूदगी में चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियां लगभग छह महीने पहले से की जा रहीं थीं और चुनावों को लेकर सभी तरह के बंदोबस्त पूरे किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 17 तक नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव की आगामी प्रक्रिया को भी इसी तरीके से पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं लेकिन उधमपुर में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोई चुनौती नहीं है। उधमपुर के मतदाता काफी समझदार हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी बारिश के बावजूद बढ़चढ़कर भाग लिया। विधानसभा चुनाव में भी उधमपुर में अधिक से अधिक मतदान की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें