किश्तवाड़। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय पर महान दूरदर्शी विचारक और दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि पर समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके जीवन इतिहास पर भाजपा वरिष्ठ नेता बृजमोहन शर्मा द्वारा मुख्य भाषण दिया। कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद का उनका दर्शन देश को प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान जिला भाजपा किश्तवाड़ के महासचिव ललित शर्मा और गुलाब चंद और सतीश राज शर्मा प्रभारी भाजपा आजीविका सहयोग निधि जिला डोडा एवं जिला किश्तवाड़ उपस्थिति रहे ।