फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। कृषि विभाग ने राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (एनबीएचएम) के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। मुख्य कृषि अधिकारी किश्तवाड़ ने कृषक समुदाय के आय स्तर के उत्थान और व्यावसायिक स्तर पर शहद के उत्पादन को बढ़ाने के लिए मधुमक्खी पालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं को लागू करने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए। पहले दिन वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन और मधुमक्खी पालन प्रबंधन के महत्व, फसलों के परागण में मधु मक्खियों की भूमिका पर व्याख्यान दिए गए। कार्यक्रम में डीएओ, एसएमएस-डीएल, एसडीएओ मढ़वा और पाडर के अलावा एईओ, जेएईओ और कृषि विभाग के अन्य क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें