फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दीपावली को लेकर पटाखा विक्रेताओं ने लगाए स्टाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। हर वर्ष की तरह इस बार भी पटाखा विक्रेताओं ने दीपावली से दो दिन पहले अपने स्टाल सजा दिए हैं और पटाखे लगा लिए हैं। हालांकि दीपावली से 2 दिन पहले पटाखा स्टॉल पर उस तरह की रौनक नहीं दिखी लेकिन उम्मीद है कि शनिवार से पटाखा स्टाल पर पटाखा खरीदने वालों की रौनक बढ़ जाएगी। पटाखा विक्रेताओं ने कहा कि वह हर वर्ष की तरह इस बार भी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पार्क में पटाखा स्टॉल लगते हैं तथा इस बार भी दीपावली से दो दिन पहले स्टॉल लगाए जा चुके हैं। पटाखा खरीदने के लिए ज्यादातर ग्राहक दीपावली से एक दिन पहले ही पहुंचते हैं और उम्मीद है कि शनिवार तथा रविवार को दीपावली के मद्देनजर कारोबार अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें