फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शटडाउन के चलते सुबह से दोपहर तक बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। शटडाउन के चलते चिनैनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से दोपहर तक बिजली बंद रही। बिजली बंद रहने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बिजली मरम्मत कार्य के चलते सुबह के समय बिजली बंद की गई और दोपहर के समय बिजली बहाल हो पाई। लोगों ने कहा कि त्योहार का सीजन चल रहा है लेकिन बिजली समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बिजली बंद रहने के कारण जहां बिजली पर निर्भर दुकानदारों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं गृहिणियों को भी बिजली संबंधित कार्य दोपहर बाद ही करने पड़े। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहार के इस सीजन में बिजली कटौती न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें