चिनैनी। कस्बे के एसडीएम कार्यालय से शुक्रवार को प्रशासन की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष पर एकता रैली निकाली गई। रैली में एसडीएम डॉक्टर रंजीत सिंह कोतवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे जबकि इस रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारी, स्कूली विद्यार्थी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली कस्बे के एसडीएम कार्यालय से आरंभ हुई जो वार्ड नंबर 2, रेस्ट हाउस, पुरानी तहसील, मुख्य बस स्टैंड, मेन चौक से वापस एसडीएम कार्यालय पहुंची।