चिनैनी। कस्बे के देवी द्वारा से नवरात्र के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा देवी द्वारा मंदिर से गणेश वंदना के साथ निकाली गई, जिसमे भक्तों ने माता की भेंटे भी गाईं। सोमवार की शाम को मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा कस्बे के वार्ड नंबर सात से होते हुए शिव चौक, रामलीला चौक, मेन बाजार से होते हुए मुख्य बस स्टैंड पर पहुंची। यात्रा का स्वागत जगह-जगह किया गया। इस दौरान माता के बनाए गए विभिन्न स्वरूपों के दर्शनों के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे थे। यात्रा में शामिल भक्त माता की भेंटों पर झूम भी रहे थे। वही यात्रा गली बाजारों से होते हुए वापस पहुंची जहां देर शाम तक भजन कीर्तन जारी रहा।