चिनैनी। कस्बे के रामलीला क्लब में रामलीला को लेकर रिहर्सल की जा रही है। रिहर्सल में पुराने कलाकार तो पहुंच ही रहे हैं जबकि नए कलाकार भी पुराने कलाकारों से शिक्षा ले रहे हैं। बता दें कि रामलीला का आयोजन एक वर्ष मुख्य बस स्टैंड पर होता है जबकि दूसरे वर्ष रामलीला क्लब में इसका आयोजन होता है। इस बार रामलीला क्लब में रामलीला को लेकर कलाकार रिहर्सल में पहुंच रहे हैं। रिहर्सल के दौरान कई ऐसे नए कलाकार हैं जो पहली बार रामलीला मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और ऐसे में कई नए कलाकारों को मुख्य किरदार भी सौंपे गए हैं ताकि वह रिहर्सल के दौरान अपने रोल के प्रति अच्छी तरह अभ्यास कर लें ताकि रामलीला के दौरान उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।