फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, स्वास्थ्य केंद्रों तथा अस्पताल में बढ़ रहा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य केंद्रों तथा अस्पताल में बोझ बढ़ता जा रहा है। एनएचएम कर्मियों द्वारा कामकाज न किए जाने के चलते सीएचसी अस्पताल में भी पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्ची काउंटर से लेकर लेबोरेटरी तक एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के कारण दिक्कते बढ़ती जा रही हैं, जिस जगह चार से पांच कर्मियों की जरूरत है वहां पर केवल दो ही कर्मी कार्य कर रहे हैं। सोमवार को भी एनएचएम कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सीएचसी अस्पताल के बाहर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कर्मियों को पक्का किया जाना चाहिए। साथ ही इन्हें दूसरे कर्मियों के मुकाबला बराबर हक मिलना चाहिए। सेवानिवृत्ति के दौरान भी इन्हें पूरा लाभ मिलना चाहिए। इन कर्मियों की हड़ताल के कारण ब्लॉक के 15 स्वास्थ्य केंद्रों में भी समस्या पैदा हो गई है जिसके चलते लोगों के लिए भी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने भी सरकार से एनएचएम कर्मियों की मांगों को जल्द हल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें