फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, नदी नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया था। बारिश के कारण क्षेत्र में बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन नदी नालों का जलस्तर बढ़ जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। चिनैनी-पट्टनगढ मार्ग के बीच डायवर्सन में पानी का जलस्तर बढ़ने से लोगों को दिक्कतें पेश आई और काफी देर तक लोगों द्वारा पानी का जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ा। क्षेत्र में कई ऐसे नाले हैं, जिन्हें लोग पार कर आते जाते हैं मगर वहां पर भी लोगों को लंबा रास्ता तय कर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। लगातार तेज बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा जैसा छा गया और ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने दोपहर बाद अपने घरों की ओर रुख कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें