फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ई रिक्शा ऑटो खाई में गिरा, चार यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शनिवार की सुबह एक ई रिक्शा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। इनका उपचार चिनैनी सीएचसी अस्पताल में किया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह उधमपुर की ओर जा रहा ई-रिक्शा ऑटो अनियंत्रित हो जाने से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जीरो पॉइंट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। घायलों में मंजूर अहमद, अशरफ अली, मेहनाज बेगम तथा गुड्डी बेगम शामिल है। सभी का प्राथमिक इलाज सीएचसी अस्पताल चिनैनी में किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें