फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। क्षेत्र में वीरवार दोपहर के समय तेज बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। चिनैनी के अलावा जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटाॅप में बारिश तथा ओलावृष्टि से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों ने गर्म कपड़ों का भी प्रयोग किया जबकि बारिश के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बता दें कि पिछले कई दिनों से गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा था फिर से गर्मी में काफी इजाफा हो गया था। वीरवार सुबह भी गर्मी काफी बढ़ गई थी लेकिन दोपहर बाद हुई तेज बारिश तथा ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटाॅप में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इससे इन स्थलों में तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें