चिनैनी। एचपीवी वैक्सीनेशन का कस्बे के सीएचसी अस्पताल में विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने शुभारंभ किया। शनिवार की सुबह विधायक ने अस्पताल में पहुंचकर वैक्सीन की शुरुआत करवाई। मौके पर ही कई लड़कियों को वैक्सीन भी लगाई गई। वहीं पत्रकारों द्वारा पूछे गए डॉक्टर के क्वार्टर की समस्या को लेकर विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि समस्या को उन्होंने उठाया था। चिनैनी अस्पताल को सब डिविजन का दर्जा दिए जाने की मांग भी उठाई गई थी। उम्मीद है कि चिनैनी अस्पताल की समस्या जल्द दूर होगी और मरीजों की परेशानियां भी कम होंगी।