चिनैनी। पटनीटॉप में बर्फबारी के बाद जहां सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है, वही वादियों का नजारा लेने के लिए रोजाना पांच हजार से अधिक सैलानी पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सैलानियों की बढ़ती आमद से कारोबार बढ़ा है। फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र ने कहा कि कुछ दिन पहले ताजा हिमपात के बाद सैलानियों के आवाजाही बढ़ी है। अगले कुछ महीने तक कारोबार में उछाल आएगा।