पटनीटॉप की वादियो में बर्फबारी का आनंद उठाते सैलानी।
- फोटो : chineni news
चिनैनी। पटनीटॉप में बर्फ की सफेद चादर सैलानियों को आकर्षित कर रही है। नीले आसमान तले तेज धूप के बीच बर्फ चांदी की तरह चमक रही है। सैलानी बर्फ को देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में बर्फ की तीन फुट मोटी चादर बिछी है। इसे देखने के लिए देशभर के सैलानी पहुंच रहे हैं। बर्फ के बीच पहुंचकर सैलानी खूब आनंद ले रहे हैं। बुधवार को माैसम साफ होते ही पर्यटन स्थल पर सैलानियों का तांता लग गया। सैलानी पटनीटॉप की हसीन वादियों में खूब मौज मस्ती कर रहे। कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। कारोबारियों ने कहा की जिस तरह से इस बार बर्फबारी हुई है उससे अगले कुछ महीनो तक पटनीटॉप की वादियां सैलानियों से गुलजार रहेंगी और कारोबार में भी इजाफा होगा।