चिनैनी। चिनैनी घोरडी के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत ने चिनैनी क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और हल करने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने बश्ट, सुद्धमहादेव, कोसार, मानतलाई तथा अन्य जगहों पर पहुंचकर लोगों के साथ बैठक की। इसमें लोगों ने कहा कि अगस्त माह में हुई तेज बारिश के कारण कई लोगों के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोग अभी भी टेंट में रह रहे हैं तथा उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके अलावा बारिश न होने के कारण फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्टाफ की समस्या से बच्चों का भविष्य आधर में लटका हुआ है। ऐसे में शिक्षा जोन के अंतर्गत स्टाफ की कमी दूर की जानी चाहिए। वहीं पूर्व विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे ताकि लोगों की समस्याएं दूर हो सकें। इस दौरान पूर्व विधायक के साथ गोपाल मंगोत्रा, त्रिलोक चंद, रमेश कुमार, बलविंदर चंद तथा अन्य मौजूद रहे।